फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stone pelting on Lucknow-Chennai Express train, two passengers injured

Jalaun News: लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव, दो यात्री घायल

Sat, 15 Jul 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Lucknow-Chennai Express train, two passengers injured
उरई। लखनऊ-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन (16094) में गुरुवार रात अचानक पथराव शुरू हो गया। इससे गेट के पास बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके हाथ और सिर में चोटें आई हैं। पथराव होता देखकर ट्रेन में बैठे यात्री घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। फौरन कंट्रोल रूम को इस घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद ट्रेन तो नहीं रुकी, लेकिन झांसी में घायलों को उतारकर इलाज कराया गया और रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर सूचना मिलते ही पहुंची जीआरपी और आरपीएफ टीम ने पत्थर फेंकने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पथराव की यह घटना उरई स्टेशन से आगे करीब एक किलोमीटर दूर राठ रोड ओवर ब्रिज क्रॉसिंग पर हुई। क्रॉसिंग पार करते ही अचानक जनरल कोच पर पथराव शुरू हो गया तो यात्री घबरा गए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, तभी दो यात्री पत्थर आकर लगे। इसमें लखनऊ निवासी मोहित कुमार पुत्र सुदामा प्रसाद व अखिलेश कुमार पुत्र सुभाष कुमार के सिर और हाथ में चोटें आई। अन्य यात्रियों ने दोनों को तुरंत अंदर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया। लेकिन, अन्य यात्री इस घटना से डर गए। कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।
विज्ञापन

ट्रेन में ही यात्रियों ने घायलों का खून बंद करने के लिए कपड़ा बांधा। झांसी में दोनों का उपचार कराया गया और रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, उरई में आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब रात पौने नौ बजे पथराव करने वाले को क्रॉसिंग के पास से ही दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना नाम गजेंद्र वाल्मीकि निवासी बघौरा बताया। उसके खिलाफ पूर्व में कोई रिपोर्ट दर्ज है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा एक ट्रेन से मोबाइल चोरी करने के मामले में भी उसका हाथ था, उसके पास से एक 20 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेट पर बैठकर न चलाएं मोबाइल, अराजकतत्व को इसी गलती का इंतजार
-जीआरपी पुलिस ने बताया कि आरोपी मोबाइल चोर ट्रेन में बैठे यात्रियों का मोबाइल इसी तरह चुराता है। वह ऐसा स्थान चुनता है, जहां ट्रेन धीमी या उसके रुकने की संभावना होती है। क्रॉसिंग पर अक्सर ट्रेन धीमी होती है कई बार आउटर होने की वजह से रुक भी जाती है। इसी वजह से यह आरोपी वहां मोबाइल चोरी की फिराक में था। जनरल कोच में भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ यात्री गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे, उसने पथराव किया, जिससे उनका मोबाइल गिर जाए। हालांकि मोबाइल तो नहीं गिरा, यात्री घायल हो गए।


चोरी का मोबाइल खरीदने में फंस गया व्यापारी
-चोर से चोरी का मोबाइल खरीदने में एक व्यापारी फंस गया। वह उरई के ही कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पत्थरबाजी के आरोपी ने जब चोरी के मोबाइल को बेचने की बात उगली तो पुलिस उस गांव पहुंच गई। व्यापारी से मोबाइल के मामले में पूछताछ करने लगी। हालांकि व्यापारी ने मोबाइल चोरी का पता नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed