फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sticks in two sides in DJ dispute

डीजे के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Thu, 31 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sticks in two sides in DJ dispute
घायल शिवमंगल - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम परोस में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे दोनों पक्षों के पांच लोग चुटहिल हो गए, दो घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात थाना क्षेत्र के परोसा गांव में रामदयाल के नाती की छठी में डीजे बज रहा था। डीजे की धुन में गांव के युवक डांस कर रहे थे। तभी पड़ोस के ही रमेश व महेश भी शराब के नशे में डीजे की धुन में डांस करने लगे और गाना बदलने के लिए डीजे संचालक से कहा। गाना न बदलने पर दोनों ने डीजे संचालक के साथ गालीगलौज कर डीजे को बंद करा दिया। डीजे बंद होते ही रामदयाल व उसके पुत्र शिवमंगल ने विरोध करते हुए दोनों को भगा दिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद दोनों युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ आए और डीजे को फेंक कर रामदयाल व उसके पुत्र शिवमंगल को लाठियों से पीटने लगे तो रामदयाल के पक्ष के लोग भी आ गए और फिर दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को पकड़ कर थाने ले आई और घायल शिवमंगल व रमेश को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद कुमार सिंह ने कहा कि डीजे में नाच गाने को लेकर विवाद हुआ है, दोनों पक्ष पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। इसके साथ ही बिना अनुमति डीजे बजाने पर डीजे सिस्टम जब्त कर लिया गया है व संचालक के ऊपर भी कार्रवाई की जा रही है।

घायल रमेश

घायल रमेश- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed