फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sticks and poles in front of the combined team of Revenue and Municipality

नाप जोख करने गई टीम के सामने ही दो पक्षों में चले लाठी डंडे

Sat, 27 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sticks and poles in front of the combined team of Revenue and Municipality
कालपी में मोहल्ला अदल सराय में दो पक्षों में मारपीट होती - फोटो : ORAI
कालपी। समाधान दिवस में आई शिकायत का निस्तारण करने गई राजस्व व नगर पालिका की संयुक्त टीम के सामने ही एक पक्ष के लोंगो ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर पक्ष के एक युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला अदलसराय में बसपा सभासद सैय्यद अजीज अहमद व पंकज रावत के बीच घर के आसपास खाली पड़े जमीन के एक छोटे से हिस्से पर कब्जे का विवाद है। शुक्रवार को भी दोनों पक्षों में तनातनी हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। शनिवार को मामले की शिकायत समाधान दिवस में की गई तो जमीन के उस हिस्से की नाप-जोख के लिए अफसरों के निर्देश पर राजस्व टीम पहुंची।
विज्ञापन

लेखपाल प्रमोद दुबे, नगर पालिका टीम के लिपिक शिशुपाल सिंह यादव व अन्य कर्मचारी ने नाप शुरू की तभी दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद बसपा सभासद के परिजनों ने पंकज पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। अफरातफ री के माहौल में मोहल्ले के कुछ जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव कराया। मारपीट में पंकज को चोट आई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed