फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   STF jawan dies under suspicious circumstances

एसटीएफ जवान की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
STF jawan dies under suspicious circumstances
आटा। एसटीएफ के सिपाही की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अमीसा गांव निवासी रामकुमार बघेल (32) छत्तीसगढ़ एसटीएफ में सिपाही के पद पर वर्ष 2009 से तैनात थे। भाई संतोष ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर के शुरुआत में वह छुट्टी लेकर घर आने के लिए निकला था। घर आने की जगह वह किसी परिचित के यहां रुक गया था।

इसके बाद 12 अक्तूबर को वह उरई स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचा। पेट में दर्द होने की बात कहते हुए बेहोश हो गया। रिश्तेदार उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से झांसी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक रामकुमार दो भाईयों में छोटा था। दो जुड़वां बेटियां अनुष्का व आयशा हैं। मौत से पत्नी रुक्मणी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed