फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Stay in the wire, three squats including teens

स्टे वायर में करंट, किशोर समेत तीन झुलसे

Tue, 20 Jun 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 20 Jun 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stay in the wire, three squats including teens
नर्सिंग होम में इलाज करा रहा झुलसा किशोर। - फोटो : अमर उजाला

हाईटेंशन लाइन के खंभे में लगे स्टे (जमीन से बंधने वाला तार) में उतरे करंट की चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने के लिये आए दो और लोगों को भी करंट के झटके लगे। कुछ लोगों ने लाठी के सहारे किशोर को करंट की चपेट से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


 नगर के व्यस्ततम मारकंडेयश्वर तिराहे पर लगे एक हाईटेंशन लाइन के पोल के स्टे तार में अचानक करंट उतर आया। उसी वक्त छोले भटेरे का ठेला लगाने वाला किशोर विशाल यादव पुत्र रामबाबू निवासी सुभाषनगर उधर से गुजरा और उसने तार पकड़ लिया। करंट की चपेट में आते ही विशाल के मुंह से चीख निकल पड़ी। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई राजा व एक पड़ोसी चंदन पुत्र अवधविहारी सोनी निवासी तिलक नगर आए तो वे भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


इसके बाद आसपास के लोगों ने लाठी डंडों के सहारे इन लोगों को किसी तरह तार से अलग किया। गंभीर रूप से झुलसे किशोर को स्थानीय नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। इलाकाई लोगों में बिजली विबाग के प्रति रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि आए दिन इसी तरह कभी खंभे में तो कभी तार में करंट उतर आता है। इसकी चपेट में आकर कोई न कोई झुलस जाता है। बरसात के दिनों में तो पोल जानलेवा साबित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed