फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Station House Officer murder case: Hearing of jailed female constable postponed

थाना प्रभारी हत्याकांड: जेल में बंद महिला सिपाही की सुनवाई टली

Fri, 22 May 2026 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Station House Officer murder case: Hearing of jailed female constable postponed
उरई। थाना परिसर में हुए चर्चित थाना प्रभारी हत्याकांड मामले में जेल में बंद महिला सिपाही की बृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान दाखिल डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन किसी कारणवश सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार सुबह होगी। पेशी के बाद महिला सिपाही को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वैन से जिला कारागार वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को सुबह जिला कारागार से पुलिस वैन के जरिए न्यायालय लाया गया। सेशन कोर्ट में पेशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरुण राय निवासी बी-117, आवास विकास कॉलोनी, विकास नगर विस्तार, गोरखपुर, उस समय कुठौंद थाने में तैनात थे। 5 दिसंबर 2025 की रात थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में उनके सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मृतक की पत्नी माया राय ने 6 दिसंबर 2025 को महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद 7 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही को शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद महिला सिपाही के खिलाफ हत्या के मामले में 8 मार्च 2026 को न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की गई थी। घटना के करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी आरोपी महिला सिपाही को अब तक जमानत नहीं मिल सकी है। इस मामले में उसकी कई बार कोर्ट में पेशी हो चुकी है।


गुरुवार को जनपद न्यायाधीश की अदालत में डिस्चार्ज एप्लीकेशन पर सुनवाई प्रस्तावित थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब इस मामले में शुक्रवार सुबह सुनवाई होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed