{"_id":"65cd275fcf2341bd620cecc4","slug":"state-team-players-are-sweating-for-selection-orai-news-c-224-1-ori1001-110846-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रदेश टीम ने चयन के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रदेश टीम ने चयन के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी
Thu, 15 Feb 2024 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिले के क्रिकेटर प्रदेश स्तर पर भी अपने हुनर का जादू बिखेर सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्र रक्षण को तकनीकी ढंग से बताया जा रहा है।
इंदिरा स्टेडियम में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि हैंडबॉल, एथलेटिक्स के साथ अब क्रिकेट में भी खिलाड़ियों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। करीब 50 खिलाड़ी स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। इनको अलग अलग वर्ग में बांट दिया गया है। गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग यानि क्षेत्र रक्षण के प्रशिक्षण के लिए उनकी उम्र के साथ वर्ग निश्चित किए गए हैं। कमजोर खिलाड़ियों को स्पेशल प्रशिक्षण देने के लिए अलग टीम में शामिल किया है। सुबह और शाम प्रशिक्षण का समय निश्चित किया गया है। बताया कि वह स्वयं क्रिकेट में कोच की भूमिका में रहेंगे। इनमें सात खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर खेलने के लिए ट्रेंड किया जा रहा है।