फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   State President Chaudhary honored senior workers by reaching their homes.

Jalaun News: वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने किया सम्मानित

Tue, 09 Jun 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
State President Chaudhary honored senior workers by reaching their homes.
फोटो-30-कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आमों से तुलादान करते आयोजक। संवाद
कोंच। बुंदेलखंड दौरे पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का रविवार शाम कोंच आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया और बाद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले मोहल्ला गांधीनगर स्थित भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता डॉ. रामस्वरूप खरे के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. खरे एवं उनकी पत्नी उमा खरे सहित सर्वाचरण वाजपेई, ओमप्रकाश अग्रवाल, केसरीमल तरसौलिया, शंभूदयाल स्वर्णकार व भोले गुप्ता समेत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र व पट्टिका भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता के आवास पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहां से वह उरई रोड स्थित अभिलाषा पैलेस पहुंचे।
विज्ञापन

बैठक में पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. धनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक मूलचंद्र निरंजन आदि रहे। प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed