फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   State highway could not be built in seven years

सात साल बीते, पूरा नहीं हुआ स्टेट हाइवे

Tue, 23 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
State highway could not be built in seven years
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ मार्ग को सात साल बाद भी स्टेट हाईवे में तब्दील नहीं किया जा सका है। गांवों के पास संकेतक, डिवाइडर, पेचवर्क, जेब्रा लाइन, सड़क अधबनी पड़ी है। अभियंताओं का कहना है कि पूरा बजट न मिलने से दिक्कत आई है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के अभियंताओं की मानें तो अधूरी फोरलेन को पूरा करने को 155 करोड़ का इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया था। इसमें उरई के पास मौखरी ढाबा चतुर्भुज चौराहा से मुहाना तक कुछ पुलिया के साथ स्टेट हाइवे के कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

इसमें शासन की ओर से विभाग को 155 में से 127 करोड़ ही स्वीकृत हो सके थे। अफसरों का कहना है शेष धनराशि प्राप्त होने पर स्टेट हाइवे के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। अभी फोरलेन बनाने का काम पूरा भी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे वाले स्थान चिह्नित
शासन की मंशा पर जालौन समेत 11 जिलों में सड़कों पर हादसे वाले स्थानों को चिह्नित कर उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
इसके लिए शासन ने 8.23 करोड़ की मंजूरी मिली है। डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में ईदगाह के पास, पानी की टंकी के पास मोड़ पर हादसे वाले स्थान हैं। इसी तरह कुसमिलिया में कृषक सेवा सहकारी समिति बैंक के पास। डकोर में नहर पुलिया के पास ग्रामीणों ने हादसे वाले स्थान बताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed