{"_id":"74540181595834d845a7ebb990236d9e","slug":"state-employees-were-picketing-silence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मचारियों ने दिया मौन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मचारियों ने दिया मौन धरना
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनरतले कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ गांधीगीरी दिखाई। सुबह सबसे पहले गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इसके बाद शहर के गांधी चबूतरा पर मौन धरना देकर अपनी नाराजगी जताई।
तकरीबन तीन घंटे तक चले धरने के बाद जिलाधिकारी रामगणेश को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग के साथ अन्य मांगें भी शामिल रही।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को गांधी चबूतरा पर पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में मौन धरना दिया। धरना के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतर रही है, इससे कर्मचारी परेशान है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने धरने के बाद डीएम रामगणेश को संबोधित मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना को सौंपा। इस मौके पर जिला मंत्री हरीश रावत के अलावा पुष्पेंद्र त्रिपाठी, नरेश दुबे, राजीव रेजा, युद्धवीर कंथरिया, धीरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।