फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP's Ranjana won Pahargaon District Panchayat seat

Jalaun News: सपा की रंजना ने जीती पहाड़गांव जिला पंचायत सीट

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
SP's Ranjana won Pahargaon District Panchayat seat
कोंच। पंचायत उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पहाड़गांव जिला पंचायत सदस्य सीट पर हुए उपचुनाव में सपा की रंजना देवी ने भाजपा की शांति देवी को हराकर सीट जीत ली। उधर, नदीगांव ब्लॉक के क्योलारी में बीडीसी सदस्य के चुनाव में सीता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहाड़गांव जिला पंचायत सदस्य सीट पर आम चुनाव में जीत हासिल करने वाली पूनम नगर पंचायत एट का अध्यक्ष बन गई थीं। इस कारण पहाड़गांव जिला पंचायत सीट रिक्त हो गई थी। इसके लिए 6 सितंबर को उपचुनाव में मतदान हुए थे। शुक्रवार को एसआरपी इंटर कॉलेज में मतों की गिनती हुई। सपा प्रत्याशी रंजना देवी ने भाजपा प्रत्यशी शांति देवी को हरा दिया। रंजना को 7633 और भाजपा की शांति देवी 6753 वोट मिले। 880 वोटों से रंजना ने जीत हासिल की। चुनाव में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। आकांक्षा को 1771, जानकी देवी को 69, तारा देवी को 2659 और संतोषी देवी चमारी को 258 वोट मिले।
विज्ञापन

आरओ एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव ने रंजना को प्रमाणपत्र दिया। एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मतगणना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नदीगांव ब्लॉक के क्योलारी में बीडीसी के लिए हुए उपचुनाव में सीता सविता 117 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गईं। आरओ राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने सीता देवी को जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। कुल पड़े 895 वोटों में सीता को 499 तथा उनकी प्रतिद्वंद्वी विनीता को 382 वोट मिले जबकि 14 मत अवैध रहे।
इनसेट...
भाजपा को लगा करारा झटका
जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में मिली हार से भाजपा को झटका लगा है। सत्ता दल होने के नाते उपचुनाव को जीतने के लिए पार्टी संगठन और सारे जनप्रतिनिधियों ने दिन-रात एक कर दिया था। इस जीत से सपा में उत्साह है। पार्टी जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी प्रत्याशी को जिताने के लिए जी जान से जुटे थे। मतगणना पूरी होने पर कोंच पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व कालपी विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा उपचुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल बता रही थी। इस लिहाज से देखा जाए तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा कहीं नहीं टिकेगी। यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की है जिन्होंने दिन रात क्षेत्र में मेहनत की है।







सपाइयों ने मनाया जश्नपहाड़गांव जिला पंचायत सीट पर जीत से सपा में जश्न जैसा माहौल है। सपा प्रत्याशी रंजना देवी की जीत की घोषणा होते ही पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व राज्यमंत्री नारायणदास अहिरवार, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, मनोज इकड़या, इमरान उल्ला, अमित यादव, रमेशदत्त मिश्रा, दीपू त्रिपाठी, सत्येंद्र गुर्जर, महेंद्र कठेरिया, रवि मेडिकल, छोटू टाइगर आदि मतगणना स्थल एसआरपी इंटर कॉलेज पहुंच गए थे। इन लोगों का कहना है कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed