उरई। जिला खेल कार्यालय इंदिरा स्टेडियम की ओर से कालपी रोड पर जिला स्तरीय क्रास कंट्री रेस आयोजित हुई। बालक वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में दिलीप पाल ग्राम बनफरा प्रथम, कपिल राजपूत द्वितीय, सिद्धार्थ याज्ञिक तृतीय रहे। जबकि नीरज यादव, अनिल व अजय को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इससे पहले रेस का शुभारंभ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव राजन भाटिया ने किया। विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्या व संयुक्त मजिस्ट्रेट अजीत सिंह ने पुरस्कृत किया। संचालन उप कीड़ा अधिकारी आरके यादव ने किया। इस दौरान डॉ. हासिम अंसारी, महेंद्रनाथ, मानवेंद्र सोनी, मुकेश भारतीय, दीपक यादव, जीसान मंसूरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)