{"_id":"61eaf6ea57edfb43d343f102","slug":"sports-race-badminton-prize-boy-orai-news-knp6765971103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलती छात्राएं।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय की ओर से कोंच ब्लाक स्तरीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडी परिसर में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी एवं पंकज चरण वाजपेयी ने संयुक्त रूप से किया।
इस दौरान संस्कृति गिरवासिया ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रधानाध्यापक नीरज द्विवेदी जी ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन की भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में दोनों रेफरी विनय कुमार झा एवं आलोक शर्मा प्रतियोगिता को संचालित कर रहे थे और निर्णायक भी थे। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रेस आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इयमें 70 से भी अधिक प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
कबड्डी बालिका में प्रथम स्थान दिव्या सागर की टीम ने जीता। दूसरी ओर बालक में सचिन पाल की टीम ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में नैना अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ में सचिन पाल ने प्रथम स्थान, 400 मीटर की दौड़ में सचिन अग्रवाल ने प्रथम, 600 मीटर की दौड़ में शिवम शिवहरे ने प्रथम,1600 की दौड़ में पंकज शिवहरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, मतदाता अभियान एवं टीकाकरण अभियान आदि सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान शिवांगी, स्नेहा, संगम, कशिश, गौरी, शिवम, विकास, प्रियांशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।