{"_id":"5852e7c14f1c1b686f64c541","slug":"spai-jammed-against-notbandi-fnsen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के खिलाफ जाम में फंसें सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के खिलाफ जाम में फंसें सपाई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। सीएम अखिलेश यादव की हमीरपुर में होने वाली सभा में जालौन से लेकर औरैया, झांसी के सपा नेता हमीरपुर जा रहे थे। तभी बैंक की लाइन में लगे लोगों को गुस्सा आ गया और उन्हाेंने हमीरपुर कदौरा हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी कर दी। जाम में सदर विधायक से लेकर कई नेता फंस गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। तब जाकर नेताओं का काफिला आगे बढ़ सका।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कदौरा के एक सैकड़ा ग्रामीण बैक के सामने लाइन लगाए थे। उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा था। तभी लोगों को जानकारी हुई कि सीएम के कार्यक्रम में कई जिलाें के नेता जा रहे है तो लोग हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगाकर नोटबंदी के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान जालौन, झांसी से लेेकर औरैया तक के कई सांसद विधायक जाम में फंसे रहे। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगाें को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। तब नेताओं का काफिला हमीरपुर के लिए रवाना हो सका। वहीं, गोहन थाना के ईटाें बैंक के बाहर लाइन में लगे लोगों को जब पैसा नहीं मिला तो उन्हाेंने बैंक के बाहर जमकर हंगामा काटा। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन