फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP workers protest over power problems

बिजली समस्यओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Mon, 05 Jul 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest over power problems
कालपी। जन समस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद एसडीएम कौशल कुमार को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन देकर समस्याओं के निदान की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के नेता इं. पुष्पेंद्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में सोमवार को दर्जनों कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंच और यहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओ ने लगभग एक घंटे धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कौशल कुमार को ज्ञापन देकर मांग करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से कालपी नगर व समस्त क्षेत्र में बिजली तथा जलापूर्ति जनजीवन के लिए गंभीर समस्या सामने आई है।
विज्ञापन

मिलने वाली विद्युत सप्लाई का समय निर्धारित किया जाएं। बिजली कटौती गम्भीर समस्या बन गई है। दिन दिनभर लाइट ना आने के कारण उद्योग धंधे ठप्प पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नहरें व तालाब सूखे पड़े हुए हैं व नलकूप बंद पड़े हुए हैं, जिससे किसानों को खरीफ की फ सल बुवाई करने पानी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी बिना नोटिस दिए घर में घुसकर कनेक्शन काट जाते है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार नहरों व तालाबों में पानी न होने कारण जानवर प्यास से ग्रसित होकर आए दिन दम तोड़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद खान, अजहर बाबा, गुलाब यादव, सैफ अली, शिवम यादव दाऊ, आशुतोष यादव, विकास यादव, शोभित ठाकुर, सेवेन्द्र ठाकुर, विकास, सचिन ठाकुर, प्रद्युम्न, विपिन बैरई, कल्लू, हीरो यादव, भूरा यादव, मोंटू यादव सहित तीन दर्जन सयुस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed