{"_id":"623a1735fe25002f6b621b6e","slug":"sp-sports-prize-team-kalpi-orai-news-knp686935643","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 16 लीग मैच के फाइनल मुकाबले में औरैया ने कालपी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 16 लीग मैच के फाइनल मुकाबले में औरैया ने कालपी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की
विज्ञापन
खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते एसपी रवि कुमार
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। मथुरा प्रसाद महाविद्यालय ग्राउंड में स्व. यशोदानंदन सीरौठिया प्रशिक्षण क्रिकेट लीग मैच (अंडर 16) का फाइनल मुकाबला औरैया की टीम ने जीता। औरैया की टीम ने कालपी टीम को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मैच में कालपी टीम ने पहले खेलते हुए 12.1 ओवरों में 33 रनों पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी औरेया की टीम ने आवश्यक रन 3.4 ओवरों में एक विकेट खोकर बना लिए। अंपायर की भूमिका उत्तम विश्वकर्मा और नीरज दीक्षित ने निभाई। जबकि स्कोरर सचिन पाटकार रहे। यूपीसीए उपाध्यक्ष श्यामबाबू ने बताया कि फरवरी में अंडर 14 का फाइनल मैच हुआ था। जिसमें जालौन ने कोंच को हराया था। जालौन को भी ट्रॉफी दी गई है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी रवि कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। कहा कि पुरानी कहावत पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे होगे खराब। सिर्फ आधा सच है क्योंकि जीवन में खेलों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। पर ध्यान रहे कि केवल खेल पर ही नहीं बल्कि पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दें। शिक्षा के बिना मनुष्य अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकता है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, समाजसेवी सुरेश निरंजन भैयाजी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष कोंच विज्ञान विशारद सीरौठिया, रमेशदत्त मिश्रा, अशोक साहू आदि मौजूद रहे।