फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,SDM,principal,DM,collage

महिलाओं के अधिक मतदान कराने वाली टीम का होगा सम्मान

Thu, 17 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP,SDM,principal,DM,collage
मतदान पेटिका पर माल्यार्पण करतीं डीएम व एसपी। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। बुंदेलखंड इंटर कालेज परिसर में बुधवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 18 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि 20 फरवरी को पर्व के रूप मनाए। शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिले के तीन बूथों में महिलाओं के अधिक मतदान कराने वाली टीम को सम्मानित किया जाएगा। एसपी रवि कुमार ने कहा कि इस बार कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहें। सभी को पहले मतदान करना होगा। इसके बाद दूसरा काम करें। प्रधानाचार्य जयदेव नगाइच ने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ने से जिले का नाम अच्छा होगा। इसके बाद डीएम व एसपी ने मतदाता जागरुकता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, प्रधानाचार्य रामवीर भदौरिया, बालकिशन वर्मा, मोहित सिपौलिया, प्रधानाचार्य कृष्णमुरारी, नितेश सिंह, नवीन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
झंडी दिखाकर रवाना की रैली
माधौगढ़। बुंदेलखंड इंटर कालेज के परिसर पर जागरुकता रैली को डीएम, एसपी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली चितौरा चौराहा, मैन बाजार, सराफा बाजार, सिहारी चौराहा होते हुए बुंदेलखंड इंटर कालेज में समाप्त हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, बीईओ नेत्रपाल सिंह, बाबू सिंह, राहुल निरंजन, जानकीशरण आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed