फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,SDM,electric,DM,intern doctor

बिजली समस्याओं को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Sat, 03 Jul 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP,SDM,electric,DM,intern doctor
कालपी। नगर में अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता ने प्रदेश सचिव अजीत यादव की अगुवाई में बिजली घर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्या को लेकर चीफ इंजीनियर से शिकायत भी की। कार्यकर्ताओं ने लगभग 6 घंटे धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ता अजीत यादव की अगुवाई में शुक्रवार की सुबह बिजली घर पहुंचे। इसके बाद अघोषित बिजली कटौती व बिजली विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता हाथों ने पट्टिकाएं भी लिए हुए थे। इस दौरान इंटरनेट के माध्यम से एक ज्ञापन भी चीफ इंजीनियर को भेजा गया। जिसमें बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं के निदान की मांग की गई। लगभग छह घंटे बाद नायब तहसीलदार ने जाकर कार्यकर्ताओं को समझाया तब धरना समाप्त हुआ। इस दौरान प्रशांत शुक्ला, नीरज पाल, दिलीप यादव, रोहित खटीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

×××××××××××
बिजली घर में तकनीकी खराबी से बत्ती गुल
जालौन। उरई मार्ग स्थित बिजलीघर में शुक्रवार की सुबह अचानक खराबी आ गई। इससे नगर की बिजली ठप हो गई। सुबह 4 घंटे बिजली बंद होने के कारण नगर की जलापूर्ति भी ठप हो गयी। इस कारण लोग परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उरई मार्ग स्थिति बिजली घर में शुक्रवार की सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। सुबह लगभग 6 बज खराबी आने के बाद कुछ देर तक उसे ठीक किया गया। लेकिन एक घंटे बाद लगभग 7 बजे पूरे नगर की बिजली ठप हो गई। बिजली विभाग को खराबी ठीक करने में लगभग 4 घंटे का समय लगा। जिसके चलते सुबह 11 बजे तक नगर की बिजली ठप रही। इस दौरान जल संस्थान के सभी नलकूप भी बंद हो गए। जिससे नगर में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी। सुबह के समय बिजली और पानी बंद रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और लोग परेशान हुए। इस दौरान मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने लाइन में खड़े होकर पानी भरा। सुबह लगभग 11 बजे जब बिजली की आपूर्ति शुरू हुई तब लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली आने के बाद ही जलापूर्ति भी शुरू हो पाई। इस बाबत अवर अभियंता पैश्वनीराम ने बताया कि सुबह मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण बिजली बंद हो गई। मशीन के ठीक होते ही आपूर्ति शुरू करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed