फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,rupees,team,mobile

सर्विंलास टीम ने गुम व खोये 42 मोबाइल बरामद किए

Mon, 06 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP,police,rupees,team,mobile
उरई। सर्विलांस सेल की टीम ने लोगों के खोये हुए 42 मोबाइल बरामद किए। एसपी रवि कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में लोगों को मोबाइल सौंपे। अपने-अपने मोबाइल पाकर लोग खुश नजर आए और टीम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साइबर सेल टीम ने जिले के विभिन्न थानाक्षेत्रों से लोगों के गुम व चोरी हुए मोबाइल बरामद किए। जिनकी कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये है। एसपी ने काजल पांडेय, पूजा, जगदीश सिंह, कल्याण, अकरम, मनीष, राजकुमार, विजयलक्ष्मी, वीर प्रताप समेत 42 लोगों के मोबाइल सौंपे। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस सेल प्रभारी कुलभूषण, साइबर क्राइम प्रभारी रामप्रकाश, सिपाही मनोज, गौरव, करमवीर, सुंशात, अंकुश, कृष्णवीर थे।
विज्ञापन

------------------
पांच वांछित व तीन वारंटी पकड़े
उरई। वांछित चल रहे आशीष निवासी रामनगर व अमन उर्फ बाबी निवासी मोहल्ला नया पाठकपुरा उरई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उन्होंने परसादी कुशवाहा निवासी बरहा उरई, राहुल निवासी मोहल्ला गांधी नगर उरई, सलमान निवासी तुफैलपुरवा उरई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं डकोर कोतवाली पुलिस ने वारंटी हेमराज, रामहेत, सूरज सभी निवासी गोरन डकोर को गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed