फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,rail,RPF,GRP

पांच दिन बाद भी नहीं लगा इंदौर पटना ट्रेन लूटकांड में सुराग

Fri, 27 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
SP,police,rail,RPF,GRP
फॉलोअप
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
- इंदौर पटना ट्रेन लूटकांड में संदिग्धों से भी पूछताछ, बढ़ाई गई चौकसी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। पटना इंदौर एक्सप्रेस में सोमवार की रात हुई लूटपाट के बाद अभी तक पुलिस को कोई खास सुराग नहीं लगा है। जीआरपी के एसपी मोहम्मद इमरान और आरपीएफ के सहायक कमांडेंट संजय कुमार सिंह लगातार टीमों के साथ अलग-अलग स्थानों खोजबीन में लगे हैं। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग न मिलने के कारण सुरक्षाबल चितिंत है। अधिकारियों का कहना है कि इस सेक्शन में अभी तक इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है। अपराधी जल्द पकड़े जाए और भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए टीमें सक्रिय है।
बता दें कि पटना से इंदौर जा रही ट्रेन में सोमवार की रात अलग-अलग कोचों से तीन महिला यात्रियों के साथ लूटपाट की गई थी। इस घटना के चौबीस घंटे के भीतर पारीछा स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में भी एक यात्री के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। चौबीस घंटे के भीतर हुई दो लूटों से रेलवे में हड़कंप मच गया। घटना के खुलासे के लिए कई जिलों की छह टीमें बनाई गई है। गुरुवार को आरपीएफ के दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में दबिशें दी जा रही है। जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह का कहना है कि सिविल पुलिस व आरपीएफ के सहयोग से कई बिंदुओं पर जांच जारी है। एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। कुछ संदिग्धों को भी उठाया है। अधिकारी पूरे मामले की मानीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------------
पैसेंजर का 30 रुपए किराया सिर्फ एट का नहीं, उरई और मोंठ का भी है
कोंच। कोंच एट शटल स्पेशल ट्रेन से कोंच से एट जाने वाले यात्रियों को 30 रुपये खर्च करना पड़ रहे है। जबकि इसका किराया पहले 10 रुपये थे। इस बारे में कोंच स्टेशन के सहायक अधीक्षक राजीव कौशिक ने बताया कि कोरोना काल की वजह से किराया बढ़ा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed