फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,co,line,kalpi

13 निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Wed, 05 Jan 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
SP,police,co,line,kalpi
उरई। विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने मंगलवार को 13 निरीक्षकों व आठ उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया है।
विज्ञापन

एसपी ने मंगलवार को निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों में फेरबदल करते हुए कदौरा के प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ यादव को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया है। वहीं कालपी कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक उमाकांत ओझा को कदौरा का प्रभारी बनाया है। नागेंद्र पाठक को शिकायत प्रकोष्ठ से अतिरिक्त निरीक्षक कालपी, सतीश पांडेय को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक उरई, ओमप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक माधौगढ़ भेजा गया है। वहीं वीरेंद्र पटेल को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक जालौन, वीरेंद्र सिंह को न्यायालय सुरक्षा से अतिरिक्त निरीक्षक कोंच, प्रभारी मीडिया सेल सीतांशु पटेल को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। गोपाल सिंह यादव को प्रभारी डीसीआरवी से प्रभारी मीडिया सेल, रामसेवक को प्रभारी पैरवी सेल के अतिरिक्त डीसीआरवी, विशेष जांच प्रभारी, निरीक्षक विवेक मौर्य को प्रभारी विशेष जांच से अपराध शाखा, ऋषिकांत शुक्ला को पुलिस लाइन से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं उपनिरीक्षक नन्हेलाल सिंह को पुलिस लाइन से कालपी कोतवाली, बृजेश कुमार को कालपी से कुठौंद, जाकिर सिंह को पुलिस लाइन से नदीगांव भेजा गया है। जबकि धर्मवीर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी मंडी चौकी उरई, मंडी चौकी प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को पुलिस लाइन, वेद प्रकाश को पुलिस लाइन से एट, शिवनारायण को पुलिस लाइन से आटा, गयाचरण को पुलिस लाइन से डायल 112 कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed