फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,mla,river,flud,DM

नहीं मिली बाढ़ से राहत, जिले मचा हाहाकार

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP,mla,river,flud,DM
पुलिस लाइन में डीएम प्रियंका निरंजन सेना के जवानों बाढ़ क्षेत्र की जानकारी देती - फोटो : ORAI
उरई। जिले में बाढ़ को लेकर रविवार को भी नदी पट्टी के गांवों में राहत नहीं मिली है। जहां यमुना खतरे के निशान 108 मीटर से चार मीटर ऊपर 112 पर बह रही है। तो वहीं शनिवार रात बेतवा में माताटीला बांध से 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बेतवा भी उफान पर है। रविवार को बेतवा का जल स्तर 116 से बढक़र 120 मीटर पर बह रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने जिले का निरीक्षण का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान जहां जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक रविकुमार के साथ सेना के हेलीकाप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री को एयर लिफ्ट की तो वहीं प्रभारी मंत्री ने नाव व स्टीमर के माध्यम से जिले के कुठौर व रामपुरा ब्लाक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के अभी भी 71 गांव की 40 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है। कहा कि हेलीकाप्टर से 2500 लंच पैकेट (भुना चना, लाई, मोमबत्ती, माचिस, बिसकुट, नमकीन आदि) है बांटा गया। इसके साथ ही स्टीमर से करीब 4000 लंच पैकेट बांटे गए है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि माधौगढ़ तहसील के 10 गांवों ऐसे है जहां नाव से नहीं पहुंचा जा सकता है वहां राहत सामग्री एयर लिफ्ट की गई है। शेष जगहों पर नावों के माध्यम से राहत सामग्री वितरित की जा रही है। वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बाढ़ के बाद जल्द से जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट दे, जिससे पीड़ितों को शासन स्तर से मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन

-------------
पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार
-प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार ने कहा, हर सम्भव मदद मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी।
रामपुरा/ कुठौंद। प्रभारी मंत्री प्रभारी मंत्री नीलमा कटियार ने रविवार को बाढ़ प्रभावित पंचनद क्षेत्र व कुठौद का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टीमर से प्रभावित गांव में पहुंची और प्रभावित लोगों से बातचीत की। वहीं अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद का अश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित पंचनद क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा व पुरवा का जलमार्ग पर मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार आपके साथ खड़ी है। किसी को भी भूख, प्यास, बीमारी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सुरक्षित रहने के लिए पानी से दूर रहें। इसके बाद उन्होंने कुठौंद क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ शालिगराम, तहसीलदार प्रेम नारायण प्रजापत, खंड विकास अधिकारी रामपुरा को सख्त हिदायत दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि लेखपाल किसानों व ग्रामीणों के नुकसान का मूल्यांकन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट दे। ताकि मुआवजा दिलाया जा सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक माधौगढ़ मूलचंद सिंह निरंजन, ब्लाक प्रमुख रामपुरा अजीत सिंह सेंगर, नगर पंचायत अध्यक्ष रामपुरा शैलेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष माधौगढ राज किशोर अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed