फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP government is doing for the poor work -dhirendra

सपा सरकार गरीबों के लिए कर रही काम -धीरेंद्र

Tue, 05 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 05 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
SP government is doing for the poor work -dhirendra
सपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
मिशन 2017 को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम खैरी में मंगलवार को सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की अखिलेश सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है। सरकार की सभी
विज्ञापन


योजनाएं मजदूरों, किसानों, गरीबों और समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति के हितों को सामने रख कर बनाई गई हैं और सफलतापूर्वक उनका क्रियान्वयन कराके प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। कार्यक्रम युवा सपा नेता सत्येन्द्र निरंजन शीलू पड़री की अध्यक्षता में  हुआ। बतौर विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह गुर्जर, जिपं सदस्य महंत कृष्णपाल सिंह
विज्ञापन


गुर्जर, सभासद राघवजी गुर्जर शामिल रहे। कार्यक्रम में दीपेद्रसिंह गुर्जर, सुनील झा, पवन सिंह प्रधान खैरी, प्रधान जखौली केके निरंजन, कमलेश तिवारी खैरी, किंग साहब प्रधान कुदरा, सचिनसिंह जुझारपुरा, जितेन्द्रसिंह सलैया आदि मौजूद । कार्यक्रम संयोजक लालजी साहब लंबरदार ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की समस्याएं मुख्यमंत्री को बताएंगे-लाखन
सपा का विधानसभा टिकट मिलने के बाद क्षेत्र के दौरे पर निकले पूर्व जिपं सदस्य लाखनसिंह कुशवाहा जनता और इलाकाई समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। कोंच आए कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए माना कि जिले की लगभग सभी सड़कें ध्वस्त हैं। उन्हें पानी की समस्या को लेकर भी तमाम गांवों से शिकायतें मिली हैं जिन्हें उन्होंने नोट कर लिया है और जल्दी ही इन समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed