{"_id":"6150af738ebc3e004f53f624","slug":"sp-dm-fortune-hospital-dgp-ghat-started-orai-news-knp6546476193","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी जाते समय कालपी में रूके डीजीपी, देखा किला घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी जाते समय कालपी में रूके डीजीपी, देखा किला घाट
विज्ञापन
जालौन के कालपी निरीक्षण भवन में मौजूद डीजीपी मुकुल गोयल
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। डीजीपी मुकुल गोयल रविवार को लखनऊ से झांसी जाते समय कुछ देर के लिए कालपी में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में रूके। उनके साथ उनका परिवार भी था। बताया जा रहा है कि वह झांसी किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
डीजीपी सुबह करीब 8 बजे कालपी पहुंचे और लोग निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह किले घाट पहुंचे। यहां उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई बाई के किले को देखा व यमुना के सुरम्य घाटों का नजारा देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से यहां के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के विषय में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी रवि कुमार सहित कई विभागीय अफसर मौजूद रहे। डीजीपी ने डीएम और एसपी से जिले की कानून व्यवस्था की संक्षेप में जानकारी ली और निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए व अपराधियों से सख्ती से निपटा जाए। बता दें कि डीजीपी जिले में एसपी भी रह चुके है। इसके चलते कुछ वरिष्ठ व्यापारी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। अधिकारियों के अनुसार डीजीपी का कालपी से विशेष लगाव भी रहा है। डीजीपी के दौरे के दौरान मीडिया को दूर रखा गया। करीब सवा नौ बजे के आसपास डीजीपी का काफि ला झांसी के लिए रवाना हो गया।
---------------
सीडीओ ने नहर व रजवाहों का किया निरीक्षण
उरई। सीडीओ डा. अभय कुमार ने रबी की बुआई को लेकर डकोर व महेवा ब्लाक की कई नहरों व रजवाहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर नहर सफाई के विषय में जानकारी ली। (संवाद)