फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   son complane in police

ऐसी संतान दुश्मन को भी न दे

Wed, 26 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Wed, 26 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
son complane in police
बुर्जुग दंपति - फोटो : अमर उजाला

साहब! मुझे मेरे बेटे-बहू से बचाओ, ये हम लोगों को बहुत मारते-पीटते हैं। उनके जुल्म से हम तंग आ चुके हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई न हुई तो ये हमें जान से मार देंगे। अल्लाह ऐसी संतान दुश्मन को भी न दे...। यह फरियाद डीएम नरेंद्र शंकर पांडे से बुजुर्ग दंपति ने की।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला लहारियापुरवा निवासी मुहम्मद हुसैन पेशे से टेलर हैं। वे कपड़े सिलकर परिवार पालते हैं। नफीसी बेगम भी पति के काम में हाथ बंटाती हैं। बुधवार को पति-पत्नी डीएम कार्यालय पहुंचे और अपने ही बेटे मुहम्मद नदीम और बहू बुसरा के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। वृद्ध मां-बाप की फरियाद पर डीएम का भी दिल पसीज गया। उन्हाेंने तत्काल एसपी से बात कर आरोपी पुत्र व बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 आरोपी बेटे-बहू को हो सकती है जेल
उरई। जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद युसुफ इश्तिहाक ने बताया कि अब कानून में वृद्ध माता पिता को अधिकार मिले हैं। वह चाहें तो अपने पुत्र व बहू को अपनी संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं। इसके अलावा उनको कानूनन सुरक्षा का अधिकार है। आरोपी पुत्र व पुत्र वधू के खिलाफ पुलिस घरेलू हिंसा की धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed