फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Social and economic level will improve only through education: Dr. Pal

शिक्षा से ही सुधरेगा सामाजिक और आर्थिक स्तर: डॉ. पाल

Thu, 19 Sep 2024 02:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Social and economic level will improve only through education: Dr. Pal
उरई। लोकमाता अहिल्याबाई कर्मचारी संघ की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक समागम का आयोजन रामराजा पैलेस में किया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेंट्रल रेलवे के सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक हीरालाल राउत ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है। हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. दिनेश पाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके पाल ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधार सकती है। इस दौरान इनरव्हील की जोनल प्रोजेक्ट काउंसलर सुधा पाल, डॉ. जयप्रकाश पाल, जयवीर सिंह लेखपाल, एडीओ समाज कल्याण नृपत सिंह, राजेंद्र विक्रम, वेदपाल, भारत सिंह आदि ने अपने अनुभव के माध्यम से बच्चों को जीवन में सफल होने के उपाय साझा किए।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से आए गायक श्रवण कुमार, यशराज पाल, साक्षी पाल ने अपने स्वरों से समा बांध दिया। इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता रामकृपाल ने की। इस दौरान अयोध्या प्रसाद, विश्राम पाल, दिग्विजय सिंह, बलवान सिंह, मुकेश पाल, पुष्पेंद्र पाल, नजर मोहम्मद, राजेंद्र सिंह पाल, ओमनारायण, कमलेश, कृष्णमोहन पाल रानू, निर्मला बघेल, संगीता, प्रीति, रेनू, कल्पना, गुलाब सिंह, ओमकार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed