फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Snake charmers bitten by snake, death

सपेरो को सांप ने डसा, मौत

Fri, 14 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 14 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Snake charmers bitten by snake, death
रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।

बंगरा/उरई(जालौन)। घर में निकले सांप को पकड़ने गए सपेरे को बुधवार रात जहरीले सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब इसकी जानकारी सपेरे साथियों को हुई तो घर के मालिक से 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। सूचना पाकर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बंगरा निवासी हरिओम तोमर के घर में बुधवार रात करीब आठ बजे कमरे में जहरीला सांप निकल आया।

विज्ञापन


यह देख घर के लोगाें ने कमरा बंद कर इसकी जानकारी रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव निचावढ़ी निवासी सपेरे अमर सिंह नाथ(60) को दी तो वह रात करीब साढ़े आठ बजे मौके पर आया और कमरे में बीन बजाने लगा। इस पर एक जहरीला सांप निकला तो सपेरे ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच सांप ने अमर सिंह के हाथ में काट लिया तो वह घबरा गया और घर के बाहर रखे थैले से सांप के उपचार के लिए जड़ी बूटी लेने गया। जहां पर वह बेहोश हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सांप काटने से सपेरे की मौत से ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर निचावढ़ी से उसके परिजन व अन्य लोग आ गए और हरिओम तोमर से 50 हजार रुपये सपेरे की मौत पर मांगने लगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो सपेराें ने सुबह तक शव नहीं उठाया। इस पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सपेराें को समझाकर शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed