फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Smoke billows from the wheel of a gas tanker on the highway, causing panic

Jalaun News: हाईवे पर गैस टैंकर के पहिये से उठा धुआं, मची खलबली

Mon, 17 Nov 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Smoke billows from the wheel of a gas tanker on the highway, causing panic
राजा की फोटो उरई के लिए 
आटा। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार तड़के आटा टोल के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस टैंकर के पहिये से धुआं उठने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोड किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। फायर टीम मौके पर पहुंची और टैंकर के पहिये के हिस्से पर पानी का छिड़काव कर धुआं शांत कराया।
विज्ञापन



रविवार तड़के करीब चार बजे गुजरात से उन्नाव एलपीजी गैस लेकर जा रहा टैंकर जैसे ही आटा टोल पर पहुंचा, चालक को पहिये के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। उसने वाहन को रोका और टोल कर्मियों की सहायता से सुरक्षा घेरा बनवाया। पुलिस ने भी पहुंचकर सावधानी के साथ वाहनों को दूसरे लेन से निकालना शुरू किया।
विज्ञापन

टैंकर चालक ने बताया कि वाहन में एलपीजी गैस जो घरेलू सिलिंडरों में उपयोग होती है, भरी हुई थी। पहिये के पास लगे हब में अत्यधिक गर्मी और रगड़ के चलते धुआं उठा था। फायर ब्रिगेड द्वारा पानी डालने के बाद स्थिति सामान्य हुई। तकनीकी जांच में कोई खतरा न मिलने पर टैंकर को आगे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना के दौरान कुछ देर तक हाईवे पर यातायात धीमा रहा, लेकिन पुलिस, टोल कर्मियों और फायर टीम की तत्परता से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed