{"_id":"6349a3ce02358633744f5640","slug":"six-year-old-innocent-drowned-in-malanga-drain-search-continues-orai-news-knp7232943135","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय मासूम मलंगा नाले में डूबी, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय मासूम मलंगा नाले में डूबी, तलाश जारी
विज्ञापन
सिरसाकलार। बच्चों के साथ नाले के किनारे शौच के लिए गई मासूम बच्ची नाले में डूब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने नाले में डूबी मासूम की खोज शुरू कर दी। कई घंटे बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रिनियां गांव निवासी राहुल कुशवाहा की छह वर्षीय पुत्री दीपा शुक्रवार की सुबह गांव के कई बच्चों के साथ मलंगा नाले के पास शौच के लिए गई थी। बच्चों ने बताया कि उसकी चप्पल नाले में गिर गई। चप्पल उठाते वक्त उसका पैर फिसलने से वह नाले में गिरकर डूबने लगी।
बच्चे रोते हुए घर पहुंचे तब घटना का पता चला। दीपा के परिजन रोते बिलखते हुए नाले के पास पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां दीपा नहीं मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश ने पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ टीम की मदद से बच्ची की नाले में खोजबीन शुरू कराई, लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला। परिजन नाले के किनारे उसके मिलने की आस लगाए बैठे रहे।
विज्ञापन
-------------------
रामपुरा। अंतिम संस्कार में शामिल होने गया अधेड़ नहाते समय नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामपुरा थाना क्षेत्र के मल्हानपुरा गांव निवासी वृद्ध रामपाल की मौत हो गई थी। गुरुवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के ही लालू (42) भी पहूज नदी पर गए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगे। इसी दौरान लालू गहरे पानी में जाने से डूब गया। आसपास मौजूद लोगों में उसे डूबता देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे खोजने के प्रयास शुरू कर दिए।