फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six transformers of the city will be upgraded, capacity will increase

Jalaun News: नगर के छह ट्रांसफार्मर होंगे उच्चीकरण, बढ़ेगी क्षमता

Thu, 27 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 27 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six transformers of the city will be upgraded, capacity will increase
जालौन। नगर में छह ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग की समस्या को देखते हुए उन्हें उच्चीकृत कराया जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से लो वोल्टेज व ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर में लगे ट्रांसफार्मरों के ओवरलोडिंग की समस्या लंबे समय से चल रही है। ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण लो वोल्टेज आने, ट्रिपिंग व फ्यूज जलने की समस्या बनी हुई है।इसके साथ ही ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगने, केबल जलने की समस्या बनी रहती है। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज व ट्रिपिंग के कारण कई मोहल्ले के लोग परेशान हैं। नगर पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने ऊर्जामंत्री के समक्ष समस्या को रखा। नगर की मांग को देखते हुए नगर के तोपखाना चौराहा व आरा मशीन , छोटी माता मंदिर के सामने, बैठगंज, लौना मार्ग के हाउस के पास रखे 100-100 के वी के ट्रांसफार्मरों का उच्चीकरण की मांग को स्वीकृत दिलाने का आश्वासन दिया है। बिजली विभाग के आश्वासन के बाद उम्मीद की जा रही है कि इन ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं की लो वोल्टेज समेत कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के छह ट्रांसफार्मरों का उच्चीकरण किया जा रहा है। इनकी क्षमता 100 केवी से बढ़ाकर कर 250 केवी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed