फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six trains remained cancelled on the second day as well, passengers returned disappointed

Jalaun News: दूसरे दिन भी रद्द रहीं छह ट्रेनें, निराश होकर लौटे यात्री

Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Six trains remained cancelled on the second day as well, passengers returned disappointed
उरई। भीमसेन स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के हादसे का शिकार होने का असर झांसी-कानपुर रेलखंड पर रविवार को भी दिखाई दिया। जिसमें झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया। जिसकी वजह से यात्री स्टेशन जाकर निराश लौटे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात गोविंदपुरी से भीमसेन स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से झांसी कानपुर रेलखंड पूरी तरह से ठप हो गया था। इसकी वजह से इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया था। कुछ ट्रेनों को मार्ग में परिवर्तन कर चलाया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 7:40 बजे इस रेलखंड पर संचालन शुरू कर दिया गया। लेकिन झांसी से लखनऊ जाने वाली झांसी लखनऊ पैसेंजर नंबर 01823-24, झांसी लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन नंबर 11109-10 और झांसी से कानपुर व कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन नंबर 01813-14 को निरस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से पुखरायां, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, एट, मोंठ, चिरगांव व झांसी जाने वाले यात्रियों को रक्षाबंधन त्योहार में अपने अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी के साथ-साथ रोड मार्ग से बसों द्वारा यात्रा करने में अधिक किराया देना पड़ा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि भीमसेन में हुए ट्रेन हादसा में ट्रैक मरम्मत का काम के चलते तीन ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जल्द ही काम समाप्त होने के बाद ट्रेनों की बहाली कर दी जाएगी।


यात्रियों ने परेशानी की बयां
झांसी रोड रामनगर निवासी प्रिंस कश्यप का कहना है कि वह झांसी कानपुर पैसेंजर से पुखरायां अपनी बहन के यहां जा रहे थे मेमू न आने से परेशानी के साथ-साथ अधिक किराया देना पड़ेगा।


ठड़ेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले कुलदीप का कहना है कि उनका इंटरसिटी में लखनऊ तक रिजर्वेशन था। स्टेशन पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन रद है तो उसने टिकट कैंसल कराकर बस से यात्रा की।



शिफ्टवार लगाई ड्यूटी, 50 अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
उरई। त्योहार को लेकर रोडवेज ने तैयारियां कर ली है। रोडवेज बस अड्डे पर शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। रक्षाबंधन को लेकर उरई, जालौन औरैया मार्ग पर आठ अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। जोल्हूपुर हमीरपुर मार्ग पर चार, उरई कानपुर मार्ग पर बीस, उरई झांसी मार्ग पर 22, कोंच झांसी मार्ग पर चार, उरई गरौठा मार्ग पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। प्रभारी एआरएम रामजी ने बताया कि बसों की व्यवस्था कर दी गई है। जिस मार्ग पर अतिरिक्त बसों की जरूरत होगी, वहां संचालन किया जाएगा। त्योहार पर महिला यात्रियों को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए स्टाफ को निर्देशित कर दिया गया है। उनका टिकट तो बनेगा लेकिन वह शून्य टिकट होगा। स्टाफ की भी छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed