{"_id":"5818d3204f1c1b0e574360d9","slug":"six-of-the-30-tv-and-fridge-in-the-shop-fire-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से 30 टीवी और छह फ्रिज राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से 30 टीवी और छह फ्रिज राख
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 01 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पटाखों की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उरई (जालौन)। रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित बाजार में सोमवार की देर रात करीब 11 बजे शार्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 30 टीवी, छह फ्रिज सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख कस्बे में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रामपुरा थाना व कस्बा निवासी राजेश सिंह ने बताया कि उसकी मुख्य बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है।
विज्ञापन
सोमवार को उसकी दुकान त्यौहार के कारण बंद थी। देर रात करीब 11 बजे वहां पर रहने वाले लोगों ने दुकान से आग की लपटें निकलतीं देखी तो राजेश को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी तो वह मौके पर आया तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थी। उसने थाना पुलिस व दमकलकर्मियाें को सूचना दी और स्थानीय लोगाें के साथ आग बुझाना शुरू किया। सूचना पाते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकानदार राजेश ने बताया कि अभी धनतेरस के त्यौहार पर ही उसने दो लाख का नया सामान भरा था।
विज्ञापन