फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six new corona infected found in the district

जिले में छह नए कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 12 Aug 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Six new corona infected found in the district
अस्पताल के वार्ड को सैनिटाइज करता पालिकाकर्मी । - फोटो : ORAI
जालौन/कोंच/माधौगढ़। जिले में मंगलवार को छह कोरोना संक्रमित मिले। जालौन में चार, कोंच और माधौगढ़ में एक-एक संक्रमित मिला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संक्रमितों के मोहल्लों की गलियों को सील कराकर सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

जालौन सीएचसी में कोरोना की रैपिड जांच में 87 व्यक्तियों के नमूने लिए गए, जिनमें 83 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। साथ ही चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में तीन गणेशजी मोहल्ला और हरीपुरा का एक है। अब नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। एसडीएम सुनील शुक्ला, अधिशासी अधिकारी डीडी सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लों को सैनिटाइज कराकर सील कराया एवं लोगों से घरों पर ही रहने की अपील की है।
विज्ञापन

उधर कोंच कस्बे में पूल टेस्टिंग में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव निकला। सीएचसी कोंच प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को 30 लोगों की टेस्टिंग की गई, जिसमेें एक पॉजिटिव निकला हैै। सीएचसी नदीगांव प्रभारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि उनके यहां 43 लोगों की जांच की गई, जिसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं। माधौगढ़ के लक्षमनपुरा में बुखार पीड़ित महिला कोरोना पाजिटिव आई। प्रशासन ने मोहल्ले के साथ दुकानें भी बंद करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed