फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six goat thieves arrested in police encounter, 16 goats recovered

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में छह बकरी चोर गिरफ्तार, 16 बकरियां बरामद

Mon, 30 Dec 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 30 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six goat thieves arrested in police encounter, 16 goats recovered
जालौन। पुलिस मुठभेड़ के बाद छह शातिर बकरी चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 16 बकरियां, ईको कार, तमंचा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने पकड़े चोरों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव निवासी मुन्नालाल व भैयादीन के घर से 22 बकरियां चोरी हो गई थीं। इसके साथ ही बकरियों के सात बच्चों के चोर गले काटकर धड़ साथ में ले गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी थी। वहीं 27 दिसंबर को भी उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 19 दिसंबर की रात चोरों ने उसकी पांच बकरी चोरी कर लीं। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन

रविवार को टीमों ने कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के गांव पमां ओवरब्रिज के नीचे बकरी चोरों को घेर लिया। जिस पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने महोबा जिले के कांशीराम कालोनी निवासी अंताश खां, मलश खां, आकम खां उर्फ छोटू, लाला उर्फ जावेद, तौहीद खां व महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 16 बकरियां, एक ईको कार, दो तमंचे, 315 बोर, दो कारतूस व चार चाकू बरामद की। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह लोग गिरोह बनाकर चरवाहों की बकरियां चोरी कर भाग जाते थे। उन्हें बेचकर जो पैसा मिलता था, उसे आपस में बांटकर जरूरतें पूरी करते थे। आज भी बकरी बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दीपक कुमार उर्फ दीपू व लाला उर्फ जावेद पर जालौन कोतवाली में तीन, बांदा व महोबा में एक एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed