{"_id":"690126ed1cfaf04ffe0d75c7","slug":"six-criminals-planning-a-robbery-arrested-orai-news-c-224-1-ori1005-136258-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डकैती की साजिश बना रहे छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डकैती की साजिश बना रहे छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
उरई। एसओजी व कोंच कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात दिरावटी रोड पर बंद पड़े एक स्कूल में डकैती की साजिश रच रहे छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, कार और वारदात में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद हुए हैं।
पुलिस लाइन में मंगलवार को एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि कोंच कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दिरावटी रोड पर बंद पड़े तुलसी देवी (खैरी) कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पास कुछ बदमाश डकैती की साजिश रच रहे हैं। मुखबिर की इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोंच कोतवाली अजीत सिंह व एसओजी प्रभारी वरुण सिंह ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने उरई कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी केशव सिंह यादव उर्फ सोनू, रिजवी रोड बैकनगंज कानपुर नगर निवासी उस्मान रसूल, मछरिया नौबस्ता निवासी इमरान उर्फ अफरोज, जुनैद, मोहम्मद नफीस, उरई के सुशील नगर निवासी अमरीश मिश्रा को पकड़ लिया।
उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस, बिना नंबर प्लेट की एक कार, चापड़, लोहा काटने वाली आरी के ब्लेड, सब्बल, रॉड, हथौड़ी, पेचकस, वायर कटर, मिला है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि केशव सिंह मुख्य सूत्रधार है। इसी ने साथी अमरीश मिश्रा के साथ मिलकर उस्मान, इमरान, जुनैद व नफीस को कोंच में डकैती के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनके पास से जो कार मिली है वह किराये की थी। गाड़ी कानपुर की है। वह भेड़ के राजा साहब की पुरानी हवेली में डकैती की साजिश बना रहे थे। एसपी ने बताया कि उस्मान रसूल शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ फिरौती, अपहरण, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। नफीस और जुनैद के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हैं। सभी के आपराधिक इतिहास की जांच कराई जा रही है।