{"_id":"60733f208ebc3ec39955fd53","slug":"six-couples-in-a-mass-marriage-orai-news-knp622941810","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह में छह जोड़े एक-दूजे के हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह में छह जोड़े एक-दूजे के हुए
विज्ञापन
-नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते अतिथि।
- फोटो : ORAI
उरई। जय विश्वकर्मा सामूहिक विवाह महाकुंभ के बैनर तले विश्वकर्मा समाज की छह कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन झांसी रोड स्थित रघुवीर धाम गेस्ट हाउस में हुआ। अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
समारोह में भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, राजू दीक्षित टिमों, संजू कठेरिया, आदि अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह आज महंगाई के दौर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की जरूरत बन गए हैं। ऐसे कार्यक्रमों में उन लोगों की बेटियों के हाथ पीले हो जाते है, जो शादी का महंगा खर्च नहीं उठा सकते हैं। समिति की ओर से उन्हें गृहस्थी के उपयोग में आने वाला सामान भी दिया जाता है। उन्होंने सभी जोड़ों के सुखमय जीवन की कामना की।
सामूहिक विवाह महाकुंभ में कार्यक्रम संयोजक विनोद शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी कमलेश झा कुदारी, सुरेशचंद्र, मनोज शर्मा, सचिव संजय विश्वकर्मा, संतोष शर्मा ने कहा कि समिति के माध्यम से हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जाता है ताकि गरीब परिवार के बेटे बेटियों के हाथ पीले हो सके। समाज के लोगों को ऐसे कार्यक्रमों में आगे आना चाहिए। समारोह का संचालन संतोष गोस्वामी ने किया। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ो को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री भेंटकर आशीर्वाद देकर विदा किया। इस दौरान लाखन सिंह संग संध्या, लोकेंद्र सिंह संग सुशीला, जितेंद्र झा संग नीरज कुमारी, भगवत सिंह संग गोल्डी, रविंद्र संग मांडवी, जितेंद्र कुमार संग मंजू विवाह बंधन में बंधे। सभी वैवाहिक रस्में विधि विधान से हुई।