फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sit-in on the 29th over 12-point demands, including pension revision.

Jalaun News: पेंशन पुनरीक्षण समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर 29 को धरना

Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sit-in on the 29th over 12-point demands, including pension revision.
उरई। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर होगा।
विज्ञापन



एसोसिएशन ने ऑल इंडिया पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर यह रणनीति बनाई है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में धरना-प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक पेंशनर्स से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों व मंत्रियों ने प्रदर्शन को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में कई अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। अनूप कुमार पांडेय सहित कई नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed