{"_id":"5f8dd85d8ebc3e9b8268bd34","slug":"sipaahee-ke-bete-ne-phaansee-laga-jaan-dee-orai-news-knp589483739","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के बेटे ने फांसी लगा जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के बेटे ने फांसी लगा जान दी
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सिपाही के बेटे ने घर के कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों ने फं दे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर राजेंद्र नगर चौकी प्रभारी साबिर अली मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा बेहाल है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर (बाल भारती स्कूल के पास )निवासी सिपाही राजेश सिंह के 26 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार सुबह सात बजे घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में दुपट्टे से पंखे के हुक से फांसी लगा ली। पत्नी रीना कमरे में गईं तो पति को फंदे पर लटका देख चीखने चिल्लाने लगीं। नीचे कमरे में सो रहीं मां पुष्पा ऊपर पहुंची तो पुत्र को लटका देख होश उड़ गए। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोग आ गए। लोगों ने युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता राजेश सिंह महोबा पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर चालक हैं। बिजेंद्र की शादी 11 दिसंबर 2019 को हुई थी। परिजनों ने बताया कि वह घर के पास अंडे बेचता था। शराब पीने का आदी था।