फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Single window will be made to solve the problems of investors

जालौन: निवेशकों की समस्याएं निपटाने बनेगी एकल खिड़की

Thu, 16 Feb 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 16 Feb 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Single window will be made to solve the problems of investors
उरई। जिले में निवेश को धरातल पर लाने के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने उरई में आयोजित इन्वेस्टर समिट और समीक्षा बैठक के दौरान निवेशकों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने की सलाह दी थी। प्रभारी मंत्री की सलाह पर अमल करते हुए बुधवार को जिलाधिकारी ने इस संबंध में एकल खिड़की व्यवस्था लागू करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। अब कलेक्ट्रेट परिसर में सभी अधिकारी माह के पहले और तीसरे मंगलवार को उपस्थित रहेंगे। निवेशकों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए अब एक ही स्थान से सभी अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन

एकल खिड़की व्यवस्था के लिए उपयुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि एडीएम वित्त एवं राजस्व, डीएफओ, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, लघु सिचाई , परियोजना अधिकारी नेडा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये अधिकारी कलक्ट्रेट सभा कक्ष में सुबह 10.00 बजे दोपहर दो बजे तक उपस्थित रहेंगे। निवेशकों के आवेदनों पर क्या प्रगति है उसकी जानकारी भी अगले मंगलवार को निवेशकों की देनी होगी।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पार्क की हर सप्ताह देनी होगी रिपोर्ट
उरई। सोलर पावर पार्क परियोजना में तेजी लाने के लिए अब हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया है। जिले में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए कई ऊर्जा कंपनियों से अनुबंध हुआ है। कई कंपनियां पहले से ही इस परियोजना पर काम कर रहीं हैं।

प्रस्तावित सोलर प्लांट के भूमि अधिग्रहण, किसानों से अनुबंध कराने की भी प्रक्रिया चल रही है। निवेशकों को परेशानी न हो इसके लिए सभी विभागों और अन्य पक्षों से समन्वय के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी मदद के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हेमंत पटेल को नियुक्त किया गया है।
---------------------------------------
एट। सोलर प्लांट लगाने के लिए एक टीम ने बुधवार को धुरट, लिधौरा, टिकरिया, अमरोड, सैदनगर गांव के अंतर्गत सर्वे किया गया। इन गांवों में पड़ी बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाया जाना है। सर्वे करने पहुंची टीम ने इस परियोजना को लेकर ग्रामीणों की भी राय जानी। इससे पहले भी सोलर प्लांट के लिए टीम एक बार इसी जगह पर सर्वे कर चुकी है। अब दोबारा जमीन का सर्वे करके सीमांकन किया गया। सर्वे में टीम में डिप्टी कलेक्टर सुरेश कुमार पाल, एसडीएम राजेश कुमार, नायब तहसीलदारविजय कुमार, डिप्टी मैनेजर सौर ऊर्जा संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed