{"_id":"58766b7a4f1c1b922bba8664","slug":"simran-in-junior-and-senior-in-the-dance-group-first-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य मे जूनियर में सिमरन व सीनियर में आरएसएस ग्रुप प्रथम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य मे जूनियर में सिमरन व सीनियर में आरएसएस ग्रुप प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सिटीसेंटर सभागार में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नृत्य व गायन प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सिमरन मिश्रा व सीनियर वर्ग में आरएसएस ग्रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिटी सेंटर सभागार में भाजपा अध्यक्ष उदयन पालीवाल ने कार्यक्रम का
शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श व प्रेरणास्रोत हैं। युवा उनसे राष्ट्र सेवा की प्रेरणा लें। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थी परिषद को भी बधाई दी। कहा कि छिपी प्रतिभाओं को समाज के सामने लाने का यह प्रयास सराहनीय है। प्रदेश सह मंत्री
राजा चौहान ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाजसेवा व प्रतिभा उन्नयन का कार्य हमेशा से करती रही है। प्रदेश सह मंत्री प्रवीण ने कहा कि वर्तमान प्रतियोगी युग में प्रतिभा का संरक्षण व संवर्धन अनिवार्य है। कहा कि विवेकानंद भारतीयता के संवाहक थे। इसके बाद हुई नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सिमरन मिश्रा ने प्रथम, अभिषेक ने द्वितीय व आगमन दीक्षित ने
विज्ञापन
तृतीय स्थान पाया। गायन में मुकुल राय प्रथम, वांशी गुप्त द्वितीय व अनुज तृतीय स्थान पर रहे। नृत्य के सीनियर वर्ग में आरएसएस ग्रुप प्रथम रहा। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन रसना तिवारी ने किया। निर्णायक की भूमिका अलका नायक, विश्वप्रभा त्रिपाठी के अलावा क्रमांक शुक्ला आदि मौजूद रहे।