फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Siddhant and Karthikeya first in Know India competition

Jalaun News: भारत को जानो प्रतियोगिता में सिद्धांत और कार्तिकेय प्रथम

Thu, 30 Nov 2023 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddhant and Karthikeya first in Know India competition
उरई। सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने क्षेत्रीय स्तर की भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। कानपुर में हुई इस प्रतियोगिता में उरई के दो छात्र प्रथम आए हैं। अव्वल आए इन प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अब ये दोनों ही हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


भारत विकास परिषद ने भारत की गौरवशाली, सांस्कृतिक, वैदिक व धार्मिक विरासत के प्रति जागरूकता के लिये प्रतियोगिता कराई थी। इसका आयोजन 26 नवंबर को कानपुर में हुआ था। इसमें उत्तर मध्य क्षेत्र के सात राज्यों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। वरिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झांसी रोड उरई के छात्र सिद्धांत चतुर्वेदी और कार्तिकेय तिवारी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इनको राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर प्रशांत निरंजन व डॉक्टर ज्योति कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी ने पुरस्कृत करते हुए प्रमाण सौंपा। विद्यार्थियों को विवेकानंद की शिक्षानुसार लक्ष्य बनाकर जुट जाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता प्रभारी अमित पाठक ने बताया कि विजयी टीम 21 जनवरी को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। कामता प्रसाद त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, आशुतोष, अशोक दुबे, रविन्द्र राजपूत एवम सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed