फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SI reprimanded; instructions issued for action

Jalaun News: एसआई को लगाई फटकार, दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 13 Jun 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
SI reprimanded; instructions issued for action
फोटो 13 सीकेटीपी 16 सदर कोतवाली में शिकायत सुनते एसपी । संवाद
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/राजापुर। शनिवार को जिले में कोतवाली और थाना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक जमीन विवाद के मामले आए। इनके अलावा पुलिस के मामले भी सुर्खियों में रहे। हालांकि इन मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व टीमें गठित करने की बात कही गई।

सदर कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान एसपी अरुण कुमार सिंह से एक महिला फरियादी ने गुहार लगाई कि उसके बेटे को कार ने टक्कर मार दी थी, लेकिन तीन दिनों से पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इस पर एसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने संबंधित एसआई अमरेंद्र सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली में कुल नौ फरियादी पहुंचे, जिनमें से पांच की शिकायतें जमीन और चार पुलिस से संबंधित थीं। इसी प्रकार राजापुर में एसडीएम फूलचंद यादव और सीओ राजकमल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष पांच शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जमीनों से संबंधित विवादों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों के गठन की बात कही गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed