फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shram Shakti Express can run on Jhansi-Kanpur railway line

Jalaun News: झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर चल सकती है श्रम शक्ति एक्सप्रेस

Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 21 Jun 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shram Shakti Express can run on Jhansi-Kanpur railway line
उरई। कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस को झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर संचालित करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद भानुप्रताप वर्मा ने रेल अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाया। रेल अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि उरई से दिल्ली तक के लिए सीधी ट्रेन की व्यवस्था नहीं है। यह मुद्दा हर चुनाव में उठाया जाता रहा है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी दावा करते है कि वह दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन चलवाने की पूरी कोशिश करेंगे। पहले तो सिंगल ट्रैक होने का बहाना बनाकर यह मांग खारिज कर दी जाती रही है। हालांकि अब झांसी-कानपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। ऐसे में दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन की मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

नौ जून को झांसी में हुई झांसी मंडल क्षेत्र के सांसदों की बैठक में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के महाप्रबंधक समेत रेल अधिकारियों के सामने केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने इस मुद्दे को जोरदारी से उठाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रस्ताव का महोबा हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने भी समर्थन किया है। केंद्रीय राज्यमंत्री के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों से सीधी ट्रेन की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि दिल्ली के लिए कोई नई ट्रेन नहीं दे सकते हैं तो वह कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 12451-52 को ही झांसी कानपुर रेलमार्ग से संचालित कर दे। उन्होंने सुझाव दिया है कि यह ट्रेन कानपुर स्टेशन 17 घंटे से ज्यादा खड़ी रहती है। ऐसे में उरई होते हुए चलाने से इस मार्ग के हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही जालौन, कानपुर देहात और झांसी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने जो प्रस्ताव दिया है। रेलवे अधिकारी उस पर गंभीरता से मंथन कर रहे है। अधिकारी अपनी रिपोर्ट लगाकर रेलवे बोर्ड को भेजेंगे। वहां से जो दिशा निर्देश आएंगे। उसका अनुपालन कराया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

अभी दिल्ली जाने के लिए बसे ही सराहा
उरई। दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन संचालन होने से बहुत लाभ होगा। क्योंकि इस वक्त जिले से पांच रोडवेज और पांच प्राइवेट बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। इसमें छात्र-व्यापारी और मरीजों के अलावा आम आदमी भी अपने काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं।
झांसी कानपुर से पकड़नी पड़ती है ट्रेन
प्रिंटिग प्रेस व्यापारी विक्की निरंजन का कहना है कि उरई से दिल्ली के लिए ट्रेन से जाने वालों को झांसी और कानपुर से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। अधिकांश यात्री झांसी से ट्रेन पकड़ते है। रोजाना सौ से ज्यादा यात्री ट्रेन से दिल्ली का सफर करते है। कई यात्री आरक्षण कराकर और कुछ जनरल टिकट लेकर दिल्ली के लिए जाते हैं। इसका लाभ लोगों को मिलेगा। श्रम शक्ति के संचालन से मिलेगी राहत


रेल सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य राजेश किराना का कहना है कि श्रम शक्ति एक्सप्रेस कानपुर से दिल्ली के लिए रात 11.55 बजे रवाना होती है और सुबह 5.50 बजे दिल्ली पहुंची है। इसी तरह दिल्ली से रात 11.55 बजे रवाना होती है और सुबह छह बजे कानपुर आती है। बीच में करीब 17 घंटे खड़ी रहती है। ऐसे में इस ट्रेन को उरई होते हुए चलाने पर हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का संचालन झांसी से कानपुर होकर दिल्ली के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed