फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shopkeepers got angry and took out a rally and raised slogans

Jalaun News: दुकानदारों का फूटा गुस्सा, रैली निकालकर की नारेबाजी

Sun, 27 Jul 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers got angry and took out a rally and raised slogans
उरई। शहर के कोंच रोड को जोड़ने वाले सुहाग महल पुल के निर्माण में हो रही देरी और अस्थायी रास्ता बंद होने से नाराज स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने शनिवार को सड़क पर उतरकर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। 60 से अधिक व्यापारियों ने पीलीकोठी से बस स्टैंड तक रैली निकाली और बाजार बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की लापरवाही और निर्माण में अनियमितता के चलते एक महीने से आवाजाही बुरी तरह बाधित है। पुल निर्माण की वजह से सुहाग महल के पास बनी लगभग 60 से 70 दुकानों का कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया है। पुराने जर्जर पुल को तोड़कर उसके स्थान पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है, लेकिन विभाग की सुस्ती के कारण 25 जुलाई बीतने के बाद भी केवल 50 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। जबकि इसकी तय समयसीमा सितंबर है। निर्माण कार्य के दौरान राहगीरों की सुविधा के लिए एक अस्थायी रास्ता तैयार किया गया था। इसे 30 जून को हुई बारिश के बाद बंद कर दिया गया। अब यह मार्ग पूरी तरह सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने-जाने वाले नागरिकों को करीब तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ आमजन बल्कि स्थानीय व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि विभाग ने न तो वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की और न ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। पुल पुराने पुल से भी नीचे बनाया जा रहा है, जो भविष्य में जलभराव और दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।
प्रदर्शन करने वालों में अशर्फी लाल चौरसिया, विनोद कुमार, राहुल, उदम, कलिंदर, अब्दुल, सुरेश गुप्ता शामिल रहे। इस लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सर्विस रोड नहीं बनाई गई और निर्माण कार्य की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बाजार बंद कर देंगे।

वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि सुहाग महल के सामने लघु पुल का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्थायी बाईपास हालिया बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद करना पड़ा है। विभाग जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed