फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shopkeeper hanged due to financial constraints

आर्थिक तंगी के चलते दुकानदार ने फांसी लगाई

Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper hanged due to financial constraints
कुठाैंद। आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुठाैंद थाना क्षेत्र के ऐकों गांव निवासी श्रीराम वर्मा की मदारीपुर कस्बे में किराये पर दुकान लेकर फर्नीचर बनाने का काम करता था। पिछले चार-पांच महीनों से लॉकडाउन के चलते काम नहीं चल पाया। जिससे उस पर कर्ज भी हो गया था। इसी से वह अक्सर परेशान रहता था और गुरुवार रात लगभग दस बजे उसने दुकान में ही फांसी लगाकर जान दे दी।

सुबह जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। हदरुख चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा का कहना है कि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के एक पुत्र है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed