फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shivanand's first rank in Assistant Professor exam

Jalaun News: असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में शिवानंद की पहली रैंक

Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shivanand's first rank in Assistant Professor exam
माधौगढ़। सुरावली के शिवानंद द्विवेदी उर्फ शिवम ने यूजीसी नेट जेआरएम परीक्षा में ऑल इंडिया में प्रथम रैंक लाकर गांव व तहसील का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सुरावली निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी के छोटे बेटे शिवानंद द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा गैलेक्सी स्कूल माधौगढ़ से शुरू हुई। हाईस्कूल की शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर लखनऊ व इंटर की शिक्षा कोटा राजस्थान से की। पिता के कहने पर शिवानंद दिल्ली चले गए और कोचिंग कर आईएएस की तैयारी करने लगे। दिल्ली में रहकर शिवानंद ने असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा दी, जिसमें ऑल इंडिया में पहली रैंक पाकर नाम रोशन किया।

फोन पर शिवानंद द्विवेदी ने बताया कि तैयारी में ऑनलाइन से बहुत सहायता मिली। अगर संकल्प लेकर कार्य किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी। शिवानंद ने बताया कि गृहिणी मां सुनीता द्विवेदी हमेशा फोन से सिर्फ पढ़ाई के बारे में पूछती थीं। प्रथम रैंक आने पर सुनीता द्विवेदी का कहना है कि विश्वास था कि एक दिन शिवम शिक्षा में नाम करेगा। आज पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed