फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shiva gets laptop, Kaushal gets mobile and Paras gets tablet

शिवा को लैपटॉप, कौशल को मोबाइल और पारस को मिला टैबलेट

Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shiva gets laptop, Kaushal gets mobile and Paras gets tablet
राजीव गांधी प्रतियोगिता में छात्र को सम्मानित करते कांग्रेसी - फोटो : ORAI
उरई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गंाधी जिला स्तरीय द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनकी हौसला आफजाई की।
विज्ञापन

रविवार के शहर के राठरोड स्थित मंडपम सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतियोगिता में शिवा पांचाल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर लैपटॉप, कौशल भास्कर को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मोबाइल एवं पारस गुप्ता को टैबलेट दिया गया। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की गई। रामवीर सिंह, अनुष्का, सीमा, नीति द्विवेदी, नीलेश, रौनक, सागर पटेल, दीप्ति, कौशिक कुलश्रेष्ठ, आयुष सिंह परमार, सृष्टि, राखी, नवल राजपूत आदि को बैग, फाइल कवर, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की सराहना की। अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन एवं उनके द्वारा देश हित में लिए गए निर्णय एवं उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। इस दौरान करन सिंह श्रीवास, शैलेंद्र व्यास, सुरेंद्र सिंह सरसेला, चौधरी शयामसुंदर, सेवादल के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला, महिला जिलाध्यक्ष मंजूलता, असगरी बेगम, जिला महासचिव दीपांशु समाधिया, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ संचालन कांग्रेस शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed