{"_id":"5873c5454f1c1bb037ba7ce0","slug":"sharif-will-not-march-xi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं निकलेगा ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं निकलेगा ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 09 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
कोतवाल को ज्ञापन देते संघ के स्वयंसेवक व भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारहवीं शरीफ के मंगलवार को निकलने वाले जुलूस को दी गई अनुमति प्रशासन ने रद्द कर दी है। जुलूस की नई परंपरा को अनुमति देने से हिंदू संगठन भड़क गए थे। प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मोईन उल इस्लाम को और पुलिस को दिया था। इसमें आचार संहिता के समय
नई परंपरा को अनुमति दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। पिछले कई दिन से मुस्लिमों का एक संगठन 10 जनवरी को ग्यारहवीं शरीफ पर जुलूस निकालने की अनुमति लेने के लिए सक्रिय था। एसडीएम ने इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस की रिपोर्ट मंगाई थी जिसके बाद इस संगठन को जुलूस निकालने की अनुमति दे दी। इसका पता चलने पर स्वयं सेवक संघ के लोग
गुस्से में लाल हो गए। सोमवार को संघ के नगर कार्यवाह शैलेष सोनी की अगुवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता लालजी सिंह गुर्जर, आशुतोष रावत, बजरंग दल संयोजक अनुरुद्ध खरे, नगर प्रभारी
विज्ञापन
शिवम पटेल आदि ने एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें आचार संहिता के दौरान नई परंपरा के तहत जुलूस निकालने की अनुमति को रद करने की मांग की गई। संघ की ओर से एक अन्य ज्ञापन कोतवाली पुलिस को भी दिया गया। संघ और अन्य हिंदू संगठनों के विरोध के चलते प्रशासन ने जुलूस की अनुमति को रद कर दिया।