फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Several trains were affected due to track repair work.

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित

Mon, 01 Jun 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Several trains were affected due to track repair work.
उरई। मुंबई मंडल के कल्याण-इगतपुरी रेलखंड में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) छह जून को अपने निर्धारित मार्ग पनवेल-नासिक रोड के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कल्याण, कर्जत, पुणे और मनमाड होकर चलेगी। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (20104) को पांच जून को भुसावल मंडल में 10 मिनट रोककर संचालित किया जाएगा। वहीं गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस (22537) को पांच जून को भुसावल और मुंबई मंडल के विभिन्न स्टेशनों से सतर्कता आदेशों के तहत चलाया जाएगा। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दैनिक स्पेशल ट्रेन (01080) को भी पांच जून को भुसावल एवं मुंबई मंडल के स्टेशनों से सतर्कता निर्देशों के अनुसार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर आने वाली दैनिक स्पेशल (01079) छह जून को निर्धारित समय रात 10:30 बजे के बजाय पांच घंटे 30 मिनट की देरी से सुबह चार बजे रवाना होगी। वहीं कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) सात जून को मुंबई से अपने निर्धारित समय रात 12:35 बजे के स्थान पर एक घंटा 55 मिनट की देरी से रात 2:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुंबई से बनारस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01073) आठ, नौ व 15 जुलाई को निरस्त रहेगी। वहीं बनारस से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (01074) 10, 11 व 17 जुलाई को संचालित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट या अन्य आधिकारिक माध्यमों से ट्रेनों की स्थिति और लोकेशन की जानकारी प्राप्त कर लेने की सलाह दी गई है, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed