{"_id":"6a061757f1b7a67bda024234","slug":"seven-vehicles-seized-for-illegal-mining-and-overloading-orai-news-c-224-1-ori1005-144234-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अवैध खनन और ओवरलोड में सात वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अवैध खनन और ओवरलोड में सात वाहन सीज
विज्ञापन
उरई/जालौन। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार देर रात कार्रवाई की। उरई और जालौन क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोड बालू परिवहन में लगी सात वाहन सीज किए गए।
एसडीएम सदर ज्योति सिंह के नेतृत्व में गठित टास्क फोर्स समिति ने चुर्खी रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रही चार ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं। जांच के दौरान चालक आवश्यक अभिलेख और वैध प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सभी वाहनों को सीज कर फैक्टरी एरिया चौकी में खड़ा करा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इधर, एसडीएम जालौन रिंकू सिंह राही एवं एसडीएम न्यायिक विश्वेश्वर सिंह ने उरई-जालौन मार्ग पर ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन डंपरों को पकड़ा गया। इनमें एक डंपर बिना आगे-पीछे नंबर प्लेट के बालू ढोता मिला, जबकि दूसरा डंपर ओवरलोड पाया गया।
विज्ञापन
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि एक डंपर दो दिन पहले ही ओवरलोडिंग में पकड़ा गया था और उस पर 61,480 रुपये का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन फिर से ओवरलोड बालू परिवहन में लगा मिला। वहीं एक अन्य डंपर चालक प्रशासनिक टीम को देखकर भागने लगा। पीछा किए जाने पर चालक ने रास्ते में ही बालू गिरा दी और डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में संचालित अन्य ओवरलोड वाहनों के पहिए थम गए। अधिकारियों ने खनन और परिवहन विभाग को पकड़े गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।